Sunday, July 31, 2011

देश के लुटेरे

आतंकी को दावत दे रहे
नेतागण अपनी राजनीति चमकाने में
घडियाली आंसू बहा रहे
घाव पर मरहम लगाने में
आतंकी ग़र पकड़ा गया
तो रख रहे
राजनितिक सुरक्षा कवच के घेरे में

सफेदी हैं धारण किये
पर मलिनता भरी पड़ी है इनकी रगों में
देश की जनता को भरमाये हुए हैं
उजुल-फिजूल की बयान बाजी में
क्यों न हम सब इन नेतावो की
गिनती करे देश के ठग और लुटेरो में

-आर.विवेक

दादी का मर्म

हे ललना कब करबा शादी

पढाई-लिखाई कै चक्कर मा

तोहार उमरिया बीत गयी आधी

फलनिया कै देखो ,खेलावत बाय परनाती जो है हमरी संग साथी

जेका देखो यही कहत बांटे,दादी भैया से पूछो

कब चली बाराती

ललना तोहरे खातीर

लड़की चंद्रमुखी देखे बांटी

हे ललना अब बोलो कब करबा शादी

डीएम -कलक्टर बनते रहना

पर अब सुन हम का कहत बांटी

दो -चार पल कै बस इय जग मा

हम MEHMAAN बांटी

काश इह जग से जाने से पहले

हमंहू परनाती खेलावाय का पाती

हे ललना बतावो कब करबा शादी




-आर.विवेक